Golden Globe Awards 2023 Updates

Contents

Golden Globe Awards 2023 Updates: आरआरआर के ‘नाटू-नाटू’ गाने को मिला सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल सॉन्ग का खिताब

Golden Globe Awards 2023 Updates: आज की हमारी ये न्यूज़ एस एस राजमौली जी की मूवी RRR (आर आर आर) के गाने नाटू-नाटू पर होने वाली है। बतादे की गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का ये 80वां संस्करण अमेरिका में कैलिफोर्निया के बेवेर्ली हिल्स स्थित बेवेर्ली हिल्टन में अभी शुरू हो चूका है।

Golden Globe Awards 2023 में दुनिया भर की बहुत सारी फिल्में मुकाबले में हैं। एस एस राजमौली की आरआरआर फिल्म भी दो कैटगरी के अंदर नामित हुई है।

परन्तु अब की बार भारतीय फिल्म प्रेमियों के लिए बहुत ही खास खबर है क्योंकि एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ भी दो कैटगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए नामित हुई है। और इसी वजह से भारतीय के दर्शकों में इस पुरस्कार समारोह को लेकर खास एक्साइटमेंट भी देखने को मिला है।

Golden Globe Awards 2023 Updates
Golden Globe Awards 2023 Updates

80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स (Golden Globe Awards 2023) में एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ सर्वश्रेष्ठ गैर अंग्रेजी फिल्म और सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर (तेलुगु गीत नातू नातू) कैटेगरी में नामांकित किया गया है।

2023 के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार (Golden Globe Awards 2023) समारोह के लिए नामांकनों की घोषणा लगभग 12 दिसंबर 2022 को हुई थी।

गोल्डन ग्लोब 2023 में RRR का जलवा साफ़ साफ़ दिख रहा है और, ‘नाटू-नाटू’ गाने को जो सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल सॉन्ग का खिताब मिला है वो एसएस राजामौली और उसकी टीम की मेहनत का फल है।

2 thoughts on “Golden Globe Awards 2023 Updates: आरआरआर के ‘नाटू-नाटू’ गाने को मिला सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल सॉन्ग का खिताब”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *